नगीना । प्रेम संबंध के चलते हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में हत्या का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि उसके दूसरे साथी की तलाश में पुलीस टीम लगाई गई है। हत्या में प्रयोग की गई कार व चाकू को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
गौरतलब है कि 24 अक्टूबर की रात को। थाना क्षेत्र के ग्राम जीतपुर पडली में सड़क किनारे खून से लथपथ लाश मिली थी मिली थी। शव की शिनाख्त नहटौर की एक विवाहिता हिना के रुप में हुई थीं। परिजनों ने विवाहिता की हत्या की आशंका जताई थीं । महिला के पति नजाकत निवासी नाह्टर की ओर से पुलिस को उसकी पत्नी की हत्या करने के मामले की तहरीर दी गई थी। मौके पर फॉरेंसिक टीम ,अपर पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का मौका मुयाना करपुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए तत्काल घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे। पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच करते हुए 24 घंटे में ही घटना का खुलासा करते हुए माजिद उर्फ बंटी पुत्र खुर्शीद मोहल्ला कस्बान कोतवाली शहर बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए युवक से जब शक्ति से पूछताछ की तो उसने सारी घटना का खुलासा कर दिया पुलिस ने बताया कि पकड़े गए युवक बताया है कि उसके हिना से प्रेम संबंध था। तथा वह उसे ब्लैकमेल करती रहती थी और उससे लाखों रुपए एट लिए थे। बार-बार परेशान करने के कारण उसने हत्या की योजना बना ली और अपने साथी सुल्तान पुत्र इकबाल मोहल्ला साहचंदन कस्बा चांदपुर के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव को जीतपुर पडली के पास गन्ने के खेत में डाल दिया था। पुलिस ने घटना का सफल अनावरण करते हुए माजिद उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयोग करने वाली कार व चाकू भी बरामद कर लिया तथा उसके दूसरे साथी सुल्तान को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम लगा दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि उसके दूसरे साथी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।
| पाठक संख्या |
