धामपुर। क्षेत्र के ग्राम अमखेडा स्थित नहर के पास खेत में गौवंशीय अवशेष मिलने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना की जानकारी पुलिस को मुखबिर से मिली थी, जिसके बाद टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने चौकी गौरा बादल के पास चेकिंग के दौरान तीन संदिग्धों को रूकने का इशारा किया तो बह भागने लगे और पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीनों पैर में गोली लगने से घायल हो गए और पकड़े गए । गिरफ्तार आरोपी नौशाद पुत्र सलीम, सुफियान उर्फ कानू पुत्र इलियास और इकराम अहमद उर्फ फरदीन पुत्र फुरकान है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3 तमंचे 315 बोर, 3 खाली खोखे, 5 जिंदा कारतूस, पशु कटान के उपकरण, एक सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (बिना नंबर प्लेट) और 10,460 रुपये नगद बरामद किए। पुलिस की पूछताछ में उन्होने बताया कि वे नियमित रूप से गौवंशीय पशुओं को पकड़कर जंगल में ले जाते थे। दिनांक 24-25 अक्टूबर की रात को भी उन्होंने इस तरह की घटना अंजाम दी थी, जिसके अवशेष खेत में मिले थे।गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार के नेतृत्व में की गई, जिसमें उपनिरीक्षक पवन उज्जवल, देवेन्द्र सिंह, हेड कॉन्स्टेबल अमित चौधरी, शिव कुमार, धर्मराज सिंह, और कॉन्स्टेबल जयप्रकाश, लोकेश, सौरभ कुमार शामिल रहे।पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले की जांच जारी है।
| पाठक संख्या |
