अज्ञात हमलावर ने एक अधेड को गोली मारकर किया घायल - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

सोमवार, 20 अप्रैल 2026

अज्ञात हमलावर ने एक अधेड को गोली मारकर किया घायल

Newsnetworkindia


किरतपुर क्षेत्र के गांव भोजपुर से अपने गांव जा रहे एक अधेड को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को सीएससी में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए बिजनौर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात मुज़्ज़फर 50 वर्ष पुत्र मतलूब निवासी गांव रागड़पुरा भोजपुर से अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह गांव से आधा किलोमीटर पहले के जानवर पालन फार्म हॉउस के पास पंहुचा तो घात लगाकर बैठे अज्ञात हमलावरो ने गोली मार दी। गोली के छर्रे लगने से मुज़फ्फर घायल हो गया। हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर पहुँचे परिजनों ने गंभीर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, वहा प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ ईश्वर आनंद ने बिजनौर रेफर कर दिया। क्षेत्रधिकारी नजीबाबाद नितेश प्रताप सिंह ने बताया कि हमलावार अभी अज्ञात है। हालात सामान्य है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि गोली से निकले छेर्रे शरीर मे कई स्थान पर लगे है। तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायगी।

hitwebcounter.com check count
पाठक संख्या