कोचिंग से लौट रहीं दो छात्राओं को बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

शुक्रवार, 15 मई 2026

कोचिंग से लौट रहीं दो छात्राओं को बाइक ने मारी टक्कर, एक की मौत

Newsnetworkindia


अफजलगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-74 स्थित गांव माननगर के पास शुक्रवार देर शाम कोचिंग से लौट रही दो छात्राओं को तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना क्षेत्र के गांव आलमपुर गावड़ी निवासी लक्ष्मी (20) पुत्री सतीश और सलोनी (22) पुत्री नरेंद्र कुमार शुक्रवार को गांव माननगर स्थित कोचिंग सेंटर में पढ़ने गई थीं। देर शाम करीब सात बजे दोनों पैदल अपने गांव लौट रही थीं। बताया गया कि गांव माननगर से आगे पहुंचते ही भूतपुरी की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से दोनों को टक्कर मार दी। सड़क हादसा इतना जबरदस्त था कि लक्ष्मी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि सलोनी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद राहगीरों ने घायल छात्रा को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अफजलगढ़ में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भेज दिया। उधर थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Tweets Length
पाठक संख्या



Page Hits