बिजनौर । पूर्व एमएलसी एवं भाजपा नेता पंडित सुबोध पराशर व उनके पुत्र के विरुद्ध देहरादून के थाना राजपुर में गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है ।
जानकारी के अनुसार जनपद देहरादून के थाना राजपुर क्षेत्र में हथियारों से लैस दबंगों ने गेट का ताला तोड़कर वहां रखी निर्माण सामग्री खुर्द-बुर्द कर दी, साथ ही वहां काम कर रहे श्रमिकों को भी जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में थाना राजपुर पुलिस को दी तहरीर में डॉ विशाल सिंह निवासी कालागांव एवं निदेशक मेसर्स भैरवी निर्माण प्राइवेट लिमिटेड ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी नागल हटनाला (सहस्रधारा रोड) पर स्थित जमीन पर उन्होंने बाउंड्री की हुई है, जहाँ वह निर्माण कार्य करवा रहे हैं। जबकि मुख्य गेट पर उनकी नेम प्लेट भी लगी हुई है। 25 से 30 अप्रैल के बीच वह कानपुर में पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए गए थे, उनकी अनुपस्थिति का लाभ उठाकर जनपद बिजनौर निवासी पूर्व एम एल सी एवं भाजपा नेता सुबोध पाराशर अपने पुत्र हर्ष पाराशर व अज्ञात हथियारबंद साथियों के साथ उनकी जमीन पर पहुंचे और गेट का ताला तोड़कर वहां रखी निर्माण सामग्री खुर्द-बुर्द कर दी, इसके बाद आरोपी 15 मई को दोबारा हथियारों से लैस होकर पहुंचे और श्रमिकों को वहां से भगा दिया। तहरीर का संज्ञान लेकर राजपुर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए पूर्व एम एल सी व भाजपा नेता व उनके साथियों की तलाश शुरू कर दी है।
| पाठक संख्या |
hitwebcounter.com
