किरतपुर । थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के ही दूसरे सम्प्रदाय के युवक से कई वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों प्रेमी प्रेमिका अलग अलग सम्प्रदाय के होने के कारण दोनों के परिजन रिश्ते को त्यार नहीं थे।
शनिवार की दोपहर प्रेमिका अपने प्रेमी के घर पहुंच गई और शादी करने की जिद करने लगी। प्रेमिका के परिजनो को जब पता चला तो उन्होंने अपनी पुत्री को मनाने का प्रयास किया। पुलिस को अलग अलग सम्प्रदाय के प्रेमी प्रेमिका की शादी की जिद करने का पता चलने पर दोनों को थाने ले आई। दोनों सम्प्रदाय के लोगो की थाने पर भीड़ जमा हो गई। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि प्रेमिका के मजिस्ट्रेट के सामने ब्यान कराये जायेंगे। उसके बाद आगे की कार्यवाही की जायगी। उन्होंने बताया की प्रेमिका को वन स्टॉप सेंटर बिजनौर भेजा जायगा।
| पाठक संख्या |
Total-Visits
