चोरी की बाइक और बिजली के तारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

गुरुवार, 9 जुलाई 2026

चोरी की बाइक और बिजली के तारों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Newsnetworkindia


थाना मंडावली पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान चोरी की बाइक और बिजली के तार चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पूछताछ में आरोपियों ने मोटरसाइकिल चोरी के साथ-साथ ट्र्यूबवेलों से बिजली के तार चोरी करने की वारदातों का भी खुलासा किया है।

पुलिस के अनुसार 9 जुलाई 2026 को चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम विकुल पुत्र अशोक कुमार एवं अंकुश पुत्र धनीराम, निवासी ग्राम मोहनपुर, थाना मंडावली, जनपद बिजनौर बताए।

कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि बरामद मोटरसाइकिल उन्होंने 6 जुलाई 2026 को ग्राम मोहनपुर स्थित धर्मशाला से चोरी की थी। इस संबंध में थाना मंडावली पर एफआईआर संख्या 78/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पहले से दर्ज है।

पूछताछ में आरोपियों ने यह भी खुलासा किया कि करीब दो माह पहले उन्होंने ग्राम मीरापुर बेगा स्थित ट्यूबवेलों से समरसेबल की बिजली के तार चोरी किए थे। इस मामले में थाना मंडावली पर एफआईआर संख्या 41/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है।

आरोपियों ने बताया कि चोरी किए गए तारों का कुछ हिस्सा उन्होंने राह चलते फेरी वालों को बेच दिया था। शेष एक बंडल तार 5 जुलाई को एक फेरी वाले को 2,500 रुपये में बेच दिया, जिसकी रकम दोनों ने बराबर-बराबर बांट ली। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल तथा बचे हुए बिजली के तार बेचने की फिराक में जा रहे थे, तभी पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

चोरों के पास से पुलिस ने

चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पंजीकरण संख्या यूपी 20 सी जे1272, काले रंग की), 1,160 रुपये नकदबरामद किए।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क तथा अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी जांच की जा रही है।

Word Counter Free
पाठक संख्या



Free Counter