नहटौर में नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक (कोतवाल) किशन अवतार के पदभार ग्रहण करने पर अर्शीन ब्लड हेल्प सेवा टीम के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनका स्वागत किया। टीम के सदस्यों ने फूल-माला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान टीम के सदस्यों ने प्रभारी निरीक्षक को संस्था द्वारा किए जा रहे रक्तदान एवं जनसेवा के कार्यों की जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक किशन अवतार ने संस्था की सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ आमजन के सहयोग से बेहतर पुलिसिंग को प्राथमिकता देगी। उन्होंने क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर प्रमुख समाजसेवी सद्दाम राणा, इरशाद प्रधान, महबूब शेख, जावेद सिद्दीकी, मुकीम चौधरी एवं कासिम ब्लॉगर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
| पाठक संख्या |
Free Counter
