साइबर ठगी करने वाले गिरोह के आधा दर्जन सदस्य गिरफ्तार,ऑपरेशन CY-Vajra के तहत साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़, - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

सोमवार, 13 जुलाई 2026

साइबर ठगी करने वाले गिरोह के आधा दर्जन सदस्य गिरफ्तार,ऑपरेशन CY-Vajra के तहत साइबर ठगी गिरोह का हुआ भंडाफोड़,

Newsnetworkindia


नहटौर। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में प्रदेश स्तर पर साइबर अपराध को नियंत्रित करने के लिए संचालित ऑपरेशन CY-Vajra अभियान के तहत नहटौर पुलिस ने एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साइबर अपराध में प्रयुक्त उपकरण, फर्जी एवं कूटरचित दस्तावेज तथा 70 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP), JMIS एवं प्रतिबिंब पोर्टल के विश्लेषण के दौरान एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का मामला प्रकाश में आया। जांच में ज्ञात हुआ कि आरोपी निवेश (इन्वेस्टमेंट) स्कैम, फर्जी कॉल एवं फर्जी HSRP नंबर प्लेट संबंधी धोखाधड़ी सहित विभिन्न साइबर अपराधों में फर्जी एवं कूटरचित इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों का प्रयोग कर देशभर के लोगों से धोखाधड़ी करते थे। साइबर अपराध से अर्जित धनराशि विभिन्न बैंक खातों में मंगवाकर एटीएम आदि माध्यमों से निकाल ली जाती थी। इस संबंध में NCRP पर कुल 13 शिकायतें दर्ज पाई गईं। जांच से यह भी स्पष्ट हुआ कि आरोपियों द्वारा देशभर के पीड़ितों के साथ संगठित रूप से साइबर धोखाधड़ी कर धनराशि हड़प ली गई। उक्त सूचना के आधार पर थाना नहटौर में 12 जुलाई को मौ. साहाब आदि छह व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसके बाद 13 जुलाई को थाना नहटौर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रकरण से संबंधित छह आरोपियों को घटना में प्रयुक्त उपकरणों एवं फर्जी कूटरचित दस्तावेजों सहित गिरफ्तार कर लिया। मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है।गिरफ्तार आरोपियों में मौ. साहाब पुत्र मुर्जरत अली निवासी मोहल्ला डूण्डा कॉलोनी, मोहम्मद नवाब पुत्र मोहम्मद वसीम निवासी ग्राम शीरवासुचन्द, परवेज सिद्दीकी पुत्र गुलाम साबिर निवासी मोहल्ला छापेग्रान, असद इरशाद पुत्र इरशाद अहमद निवासी मोहल्ला छापेग्रान, कैफ सिद्दीकी पुत्र शहजाद आलम निवासी मोहल्ला छापेग्रान तथा राजा पुत्र रणवीर सिंह निवासी ग्राम मधोरा थाना शेरकोट शामिल हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे संगठित रूप से साइबर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। गिरोह द्वारा विभिन्न साइबर फ्रॉड के माध्यम से आमजन से ठगी कर धनराशि अलग-अलग बैंक खातों में प्राप्त की जाती थी। पहचान छिपाने एवं गिरफ्तारी से बचने के उद्देश्य से आरोपियों ने अपने नाम तथा फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अनेक बैंक खाते खुलवाए थे तथा कुछ फर्जी आधार कार्ड भी तैयार कराए थे। साइबर अपराध से प्राप्त धनराशि को विभिन्न खातों में स्थानांतरित कर एटीएम के माध्यम से निकाल लिया जाता था, जिससे शिकायत होने पर धनराशि होल्ड न हो सके। आरोपियों ने बताया कि वे पिछले लगभग डेढ़ वर्ष से इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त थे तथा बरामद नकदी साइबर धोखाधड़ी से अर्जित धनराशि होना बताया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल फोन, छह आधार कार्ड, चार पैन कार्ड, दो एटीएम कार्ड, नौ बैंक पासबुक तथा 70 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Website
पाठक संख्या



Characters Total