लापता युवती की बरामदगी को लेकर किसानों ने थाने पर दिया धरना, छह दिन बीत जाने के बाद भी नहीं मिली लापता युवती, - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

सोमवार, 13 जुलाई 2026

लापता युवती की बरामदगी को लेकर किसानों ने थाने पर दिया धरना, छह दिन बीत जाने के बाद भी नहीं मिली लापता युवती,

Newsnetworkindia


किरतपुर थाना क्षेत्र के समीपवर्ती एक गांव की युवती छ: दिन पूर्व लापता हो गई थी,जिसकी सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर सोमवार को किसान मजदूर संगठन पूरन के बैनर तले किसानों ने थाने के मुख्य द्वार पर धरना शुरू कर दिया। जिसका नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष नौबहार सिंह गहलौत ने किया। किसानों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए युवती को जल्द बरामद करने की मांग की। धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नौबहार सिंह गहलौत ने कहा कि युवती की गुमशुदगी दर्ज कराए हुए छह दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक पुलिस उसे बरामद नहीं कर सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस लगातार केवल आश्वासन दे रही है। एक दिन पूर्व भी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर युवती को बरामद करने का भरोसा दिया था, लेकिन अब पुलिस का कहना है कि युवती की लोकेशन यहां से करीब 1900 किलोमीटर दूर मिली है।

धरने की सूचना पर थाना प्रभारी पुष्पेंद्र चौधरी व वरिष्ठ उपनिरीक्षक (एसएसआई) पवन कुमार शर्मा किसानों के बीच पहुंचे और वार्ता की। उन्होंने बताया कि पुलिस को युवती की लोकेशन मिल गई है तथा उसे सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। दूरी अधिक होने के कारण कार्रवाई में समय लग रहा है, लेकिन पुलिस लगातार मामले की निगरानी कर रही है।

हालांकि किसानों ने पुलिस के आश्वासन पर असंतोष जताते हुए कहा कि अब उन्हें केवल भरोसा नहीं, बल्कि युवती की शीघ्र सकुशल बरामदगी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द से जल्द युवती बरामद नहीं होती तो हम बड़े स्तर पर धरना करने को मजबूर हो जायगे वही थाना प्रभारी ने आश्वाशन दोय की जल्द से जल्दी युवती को बरामद कर लिया जायगा। इस आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। धरने के दौरान राकेश राजपूत, प्रधान खेड़ी जितेंद्र राजपूत,सतपाल राजपूत, चेयरमैन सुशांत राजपूत,विपिन राजपूत, मणिकांत राजपूत सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Word Counter Free
पाठक संख्या



Free Counter