कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी अभियुक्त को सुनाई 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

सोमवार, 13 जुलाई 2026

कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी अभियुक्त को सुनाई 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

Newsnetworkindia


बिजनौर । ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के क्रम में थाना कोतवाली शहर पुलिस एवं अभियोजन विभाग द्वारा की गई प्रभावी पैरवी से धारा 6 पॉक्सो एक्ट व धारा 506 के आरोपी अभियुक्त को न्यायालय द्वारा 20 वर्ष के कठोर कारावास और 30 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया।

बता दें कि 10 मार्च 2024 को पीड़ित ने थाना कोतवाली शहर पर तहरीर देकर बताया कि अभियुक्त दिलीप शाह पुत्र सुभाष शाह निवासी ग्राम घासीवाला थाना कोतवाली शहर बिजनौर द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील हरकते की गई तथा किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया । जिसमे विवेचनात्मक कार्यवाही पूर्ण करने के  बाद आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया । उक्त अभियोग में स्थानीय पुलिस एवं मॉनिटरिंग सेल द्वारा न्यायालय में सशक्त, प्रभावी पैरवी की गयी एवं अभियोजन की कार्यवाही सम्पन्न करायी गई, जिसके परिणामस्वरुप सोमवार को न्यायालय स्पेशल पॉक्सो एक्ट, जनपद बिजनौर द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्त दिलीप शाह उपरोक्त को धारा 6 पॉक्सो एक्ट व धारा 506 भादवि के अन्तर्गत 20 वर्ष के कठोर कारावास व 30 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

Word Counter Free
पाठक संख्या



Free Counter