बुजुर्ग के मुंह पर फावड़े की बट मारकर गंभीर रूप से किया घायल - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

शनिवार, 25 जुलाई 2026

बुजुर्ग के मुंह पर फावड़े की बट मारकर गंभीर रूप से किया घायल

 

Newsnetworkindia

नगीना। खेत में पानी काटने के शक में एक व्यक्ति ने बुजुर्ग के मुंह पर फावड़े की बट मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल बुजुर्ग ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की गुहार कि है।

            थाना क्षेत्र के ग्राम लाल वाला निवासी बुजुर्ग किशन सिंह 74 वर्ष शनिवार की दोपहर पौने 12 बजे जंगल अपना खेत देखने गया था तभी अपने खेत को पानी दे रहे प्रदीप कुमार पुत्र रामक्रेश ने बुजुर्ग किशन सिंह को रोका और पानी काट ने का आरोप लगाया जिस पर किशन सिंह ने मना किया कि हमने पानी नहीं काटा लेकिन प्रदीप कुमार ने उसकी एक ना सुनी और प्रदीप ने गुस्से मे आकर उसके मुंह पर फावड़े की बट मार कर लहू लुहान कर डाला, सूचना मिलने पर बुजुर्ग के परिजन मौके पर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ नाम जद तहरीर थाना प्रभारी को सौंप कर कार्यवाही किए जाने की गुहार हर की है।

Word Counter Free
पाठक संख्या



Free Counter