वी के इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

शनिवार, 25 जुलाई 2026

वी के इंटरनेशनल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कारगिल विजय दिवस

Newsnetworkindia


नहटौर । स्थानीय वी के इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार "कारगिल विजय दिवस" देशभक्ति के जज्बे और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक शिल्पी कुमार अग्रवाल एवं ईडी प्रार्थना अग्रवाल ने किया।

​​इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति को एक सांस्कृतिक नाटक के रूप में प्रस्तुत किया, जिसमें उनके अभिनय, नृत्य, संगीत एवं संवाद शामिल थे। विद्यालय के चारों सदनों (ऐरिया हाउस, एक्वा हाउस, इग्निश हाउस और टेरा हाउस) के छात्र-छात्राओं ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिसमें प्रथम स्थान: एक्वा हाउस,द्वितीय स्थान: इग्निश हाउस एवं ​तृतीय स्थान: टेरा हाउस ने प्राप्त किया। ​बच्चों ने देशभक्ति से भरपूर नाटक, नृत्य एवां मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की।  छोटे-छोटे बच्चों ने सैनिकों की वेशभूषा में मंच पर सजीव अभिनय कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन दसवीं कक्षा के छात्र रुद्र प्रताप सिंह एवं ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा प्रांजल जैन ने बहुत ही सुंदर ढंग से किया।

सभी ​हाउस मास्टर और कॉर्डिनेटर को सम्मान ​कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती प्रेरणा चौधरी ने विभिन्न हाउस हाउस मास्टर और कॉर्डिनेटर को प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में:

​हाउस मास्टर: मोहित शर्मा (टेरा हाउस), अंजुल राजपूत (इग्निश हाउस), रजनीश शर्मा (एक्वा हाउस) और नीरज कुमार (ऐरिया हाउस) समाना नकवी (डिसिप्लिन इंचार्ज एवं सीनियर कॉर्डिनेटर), मयूर सैनी (सीनियर विंग कोऑर्डिनेटर), अनुज श्रीवास्तव (जूनियर कोऑर्डिनेटर), शिल्पी चिकारा (प्राइमरी कोऑर्डिनेटर), शायका शकील (कल्चरल इंचार्ज) और देवेंद्र कुमार (जूनियर पी.टी.आई.) शामिल रहे।

विद्यालय प्रबंधक शिल्पी कुमार अग्रवाल ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा, "हमारा देश ही हमारा परिवार है। इसलिए हमें अपने आचरण से संपूर्ण समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहना चाहिए।"

​कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रेरणा चौधरी ने विद्यार्थियों को कारगिल विजय दिवस और परमवीर चक्र के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया तथा बच्चों के उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रशंसा की। इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त विद्यालय परिवार एवं स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Word Counter Free
पाठक संख्या



Free Counter