विधायक ओम कुमार ने विकास प्रदर्शनी महोत्सव मेले का फीता काटकर किया शुभारंभ प्रदर्शनी से व्यापारियों को मिलती है प्रगति : विधायक ओम कुमार - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

शनिवार, 25 जुलाई 2026

विधायक ओम कुमार ने विकास प्रदर्शनी महोत्सव मेले का फीता काटकर किया शुभारंभ प्रदर्शनी से व्यापारियों को मिलती है प्रगति : विधायक ओम कुमार

Newsnetworkindia


नहटौर। नगर के धामपुर मार्ग स्थित मन्नत मैरिज हॉल में विकास प्रदर्शनी महोत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा है । शुक्रवार की देर शाम भाजपा विधायक ओमकुमार मेला स्थल पर पहुंचे,जहाँ आयोजक गौरव वाल्मीकि, नरेश कुमार  विकास कुमार आदि ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया । उसके बाद विधायक ओम कुमार ने विकास प्रदर्शनी महोत्सव मेले का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया। उद्घाटन के अवसर विधायक ओम कुमार ने आयोजक गौरव बाल्मीकि व उनकी पूरी टीम को अपनी ओर से बधाई दी।

विधायक ओम कुमार ने इस अवसर पर मौजूद सभी नगर वासियो व समाजसेवियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के मेले आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं, वहीं व्यापारियों के कारोबार को भी लाभ मिलता है। विकास प्रदर्शनी महोत्सव मेले  के आयोजक गौरव बाल्मीकि व नरेश कुमार ने सभी नहटौरवासियों व  क्षेत्र वासियों से अपील की कि मेला आपका है इसको संचालित करने में सहयोग करें।

विकास प्रदर्शनी महोत्सव मेला नहटौर के उद्घाटन समारोह के अवसर पर नहटौर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ओम कुमार, मेला आयोजन गौरव बाल्मीकि,नरेश कुमार, विकास कुमार मौजूद रहे।

शुभारंभ के अवसर पर नहटौर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ओम कुमार, कपिल कुमार शर्मा, राकेश अग्रवाल, संजय शर्मा मुनीम जी, राहुल चौधरी, अंकुश अग्रवाल बाबा,कुलवीर चौधरी, विशाल शर्मा,शिवम त्यागी,जेष्ठवीर  (जो जो ) प्रशांत वर्मा आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे ।

Word Counter Free
पाठक संख्या



Free Counter