नगीना । महिला को तलाक देने के बाद अश्लील फोटो व वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल कर फोटो डिलीट करने के बहाने बुलाकर बलात्कार करने के मामले में पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाही शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि उसका विवाह नगीना देहात क्षेत्र के एक गांव मे तालिब के साथ हुआ था। कुछ समय बाद तलाक के बाद उसका निकाह चांदपुर क्षेत्र निवासी अरमान नामक व्यक्ति के साथ हो गया था। आरोप है कि ग्राम प्रधान उस पर बुरी नजर रखता था। शादी के समय तालिब ने अश्लील वीडियो व फोटो बना लिए थे। आरोप है कि तालिब व ग्राम प्रधान ने अश्लील वीडियो व फोटो दिखाकर उसकी दूसरी शादी भी तुड़वा दी, तभी से उसको ब्लैकमेल कर रहे है । तालिब ने फोटो व वीडियो डिलीट करने के बहाने नगीना धामपुर रोड स्थित एक होटल पर बुलाकर बिना उसकी मर्जी के उसके साथ बलात्कार किया । पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 64 (1) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाही शुरू कर दी है।
| पाठक संख्या |
Free Counter
