हिंदू समाज पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों के खिलाफ थाने में दी तहरीर - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

रविवार, 2 अगस्त 2026

हिंदू समाज पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों के खिलाफ थाने में दी तहरीर

Newsnetworkindia


किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दरगोपुर में दो युवकों पर शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने तथा हिंदू समाज की बहन-बेटियों के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है और गांव में तनाव की स्थिति बताई जा रही है।

ग्रामीणों द्वारा थाना अध्यक्ष को दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, नरेंद्र कुमार पुत्र चंद्रप्रकाश निवासी दरगोपुर तथा मशीता खान पुत्र इशहाक खान निवासी बहादरपुर सफरुद्दीन हुसैन पर आरोप है कि वे आए दिन शराब के नशे में चौराहे पर खड़े होकर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। आरोप है कि 28 जुलाई 2026 की रात लगभग 10:16 बजे दोनों ने तिराहे पर एक दुकान के सामने खड़े होकर हिंदू समाज की बहन-बेटियों के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया।

प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया कि सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से दोनों आरोपियों को पूरे समाज के सामने आकर अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगने का अवसर दिया गया था। इसके लिए पर्याप्त समय भी दिया गया, लेकिन दोनों माफी मांगने नहीं पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि संपर्क करने पर दोनों ने माफी मांगने से साफ इनकार करते हुए कहा कि "जो करना है कर लो।"

इसके बाद ग्रामवासियों ने दोनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए थाना अध्यक्ष को 2 अगस्त 2026 को प्रार्थना पत्र सौंपा और गांव में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए उचित कार्रवाई की मांग की।

थाना पुलिस ने ग्रामीणों से प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच करने तथा जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Find Total Words
पाठक संख्या



Visits