हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई ई-रिक्शा, आठ महिलाओं सहित नौ घायल ई रिक्शा चालक और दो महिलाएं गंभीर - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

गुरुवार, 13 अगस्त 2026

हाईवे पर खड़े ट्रक से टकराई ई-रिक्शा, आठ महिलाओं सहित नौ घायल ई रिक्शा चालक और दो महिलाएं गंभीर

News network india


 रेहड़। काशीपुर - हरिद्वार नेशनल हाईवे पर गांव राजनगर के पास गुरुवार तड़के विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास में ई-रिक्शा हाईवे पर खड़े दूसरे ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक और उसमें सवार आठ महिलाएं घायल हो गईं। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर ई रिक्शा चालक और दो महिलाओं को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

रेहड़ के बादीगढ़ चौराहे पर मां अन्नपूर्णा प्रेरणा लघु उद्योग केंद्र स्थित है जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित होने वाला पुष्टाहार बनाया जाता है। गुरुवार तड़के लगभग 5:15 बजे लघु उद्योग केंद्र में कार्य करने वाली आठ महिलाएं रात की ड्यूटी करके गांव बादीगढ़ निवासी शेर सिंह सैनी पुत्र दौलत की ई रिक्शा से अपने-अपने गांव वापस लौट रही थीं।

काशीपुर हरिद्वार नेशनल हाईवे पर गांव राजनगर के पास सामने से आ रहे वाहन से बचने के प्रयास ई-रिक्शा हाईवे पर खड़े एक दूसरे ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में 55 वर्षीय ई रिक्शा चालक शेर सिंह सैनी पुत्र दौलत निवासी गांव बादीगढ़, 40 वर्षीय रजनी देवी, 50 वर्षीय तारा देवी, 45 वर्षीय कमलेश देवी, 45 वर्षीय यशोदा देवी निवासीगण गांव जिकरीवाला थाना अफजलगढ़, 45 वर्षीय खष्टी देवी निवासी गांव जोगीपुरा कादराबाद थाना अफजलगढ़, 35 वर्षीय नूतन देवी निवासी गांव सीरवासुचंद थाना अफजलगढ़, 50 वर्षीय मंजों देवी निवासी गांव पुक्खेवाला थाना रेहड़, 45 वर्षीय मनोज देवी निवासी गांव त्रिलोकपुर थाना रेहड़ घायल हो गईं और ई रिक्शा भी क्षतिग्रस्त हो गई। 

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल महिलाओं को एंबुलेंस से सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मामूली रूप से घायल हुईं महिलाओं को उपचार कर घर भेज दिया जबकि ई रिक्शा चालक शेर सिंह, रजनी देवी और नूतन को गंभीर हालत के चलते रैफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर घायलों के स्वजन सीएचसी अफजलगढ़ पहुंचे। ई रिक्शा चालक शेर सिंह सैनी को जसपुर, उत्तराखंड के निजी अस्पताल, रजनी देवी को काशीपुर, उत्तराखंड के सहोता अस्पताल एवं नूतन देवी को धामपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Find Total Words
पाठक संख्या



Visits