नगीना । सीएमओ ने सीचसी का निरीक्षण कर साफ सफाई दुरुस्त करने, ओटी शुरू करने की तैयारी व अन्य रख रखाव का निरीक्षण कर स्टाफ दिशानिर्देश दिए।
गुरुवार की शाम सीएमओ कौशलेंद्र कुमार ने सीएचसी का निरीक्षण किया ,निरीक्षण में सीएमओ ने ओपीडी ,डिलीवरी रुम ,रोगी कक्ष आदि का निरीक्षण किया तथा जनरेटर लाईट की अव्यवस्था व सीएचसी में में गंदगी देख नाराजगी जताई। सीएमओ ने ऑपरेशन रुम का भी निरीक्षण कर शीघ्र ऑपरेश शुरू करने के आदेश दिए। सीएचसी प्रभारी के अवकाश पर होने के कारण अस्पताल में मौजूद एक डाक्टर पियूष व अन्य स्टाफ को दिशा निर्देश देकर चले गये।
Visits
