गंगा नदी से हो रहे कटान से कुन्दनपुर की सुरक्षा के लिए सिंचाई विभाग की टीम ने डाला डेरा अधिशासी अभियन्ता अरूण सचदेवा अपनी टीम के साथ मौजूद - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

गुरुवार, 13 अगस्त 2026

गंगा नदी से हो रहे कटान से कुन्दनपुर की सुरक्षा के लिए सिंचाई विभाग की टीम ने डाला डेरा अधिशासी अभियन्ता अरूण सचदेवा अपनी टीम के साथ मौजूद

News network india


बिजनौर । तहसील बिजनौर (सदर) के परगना मण्डावर के ग्राम कुन्दनपुर के निकट गंगा नदी कटान करते हुए मात्र 80-85 मीटर की दूरी तक आ गई है। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर तथा तीव्र गति से हो रहे कटान को देखते हुए ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। ग्राम प्रधान ने बताया कि यदि कटान को रोकने के लिए तत्कालिक इंतजाम नहीं किये गए तो ग्रामीण आबादी तथा सैकड़ो बीघा उपजाऊ कृषि भूमि गंगा में समाहित हो जाना संभावित है । ग्राम कुन्दनपुर को गंगा नदी के कटान से संभावित क्षति को रोकने के लिए जिलाधिकारी बिजनौर ने अफजलगढ सिंचाई खण्ड धामपुर के अधिशासी अभियंता को तत्काल कटावरोधी सुरक्षात्मक कार्य युद्धस्तर पर करने के लिए पत्र लिखा है । गौरतलब है कि पर्वतीय क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा होने तथा जल प्रवाह बढ़ने के कारण गंगा नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है और बहाव बहुत तीव्र हो गया है । सिंचाई विभाग द्वारा कटावरोधी सुरक्षात्मक कार्य युद्धस्तर पर कराये जा रहे हैं । अधिशासी अभियंता अरूण सचदेवा अपनी टीम के जूनियर इंजीनियर नवीन शर्मा, चन्द्रकुश चौहान , महावीर सिंह, नरेश कुमार एवं राजस्व कर्मियों आदि के साथ मौके पर मौजूद हैं । इसके अतिरिक्त  उप जिलाधिकारी सदर  के निर्देशानुसार राजस्व विभाग राजस्व निरीक्षक एवं लेखपाल आदि भी निगरानी हेतु निर्देशित किया गया है । यद्धपि स्थिति नियंत्रण में है । अधिशासी अभियंता अरूण सचदेवा ने सम्बन्धित अधीनस्थों को युद्धस्तर पर सुरक्षात्मक कार्य कराने तथा सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं तथा स्वयं भी निरंतर समीक्षा कर रहे हैं ।

Find Total Words
पाठक संख्या



Visits