बिजनौर। गंगा नदी का बढ़ता जलस्तर और तेज बहाव तहसील बिजनौर (सदर) के परगना मण्डावर के ग्राम कुन्दनपुर के लिए बड़ी चिन्ता का कारण बन गया है । गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर तथा तीव्र गति से हो रहे कटान को देखते हुए ग्रामीणों में कटान की चपेट में आने का डर बना हुआ है। ग्रामीणों को अब आबादी और खेतों की सुरक्षा की चिन्ता सताने लगी है । खतरे को भांपते हुए सिंचाई विभाग धामपुर के अधिशासी अभियंता अरूण सचदेवा ने अपनी टीम लगाकर ग्रामीण आबादी तथा उपजाऊ कृषि भूमि को बचाने के लिए युद्धस्तर पर कटावरोधी सुरक्षात्मक कार्य कराने शुरू कर दिये हैं । विभाग की सबसे बड़ी चुनौती यही है कि गंगा नदी के तेज बहाव के दौरान कटान को आबादी तक पहुँचने से पहले रोक लिया जाये। विभाग की टीम रात दिन मौके पर तैनात रहकर गंगा नदी के जलस्तर पर सतत निगरानी रखे हुए हैं। पर्वतीय क्षेत्र में अत्यधिक वर्षा होने तथा जल प्रवाह बढ़ने के कारण गंगा नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है और बहाव बहुत तीव्र हो गया है ।
सम्भावित बाढ के हालात देखते हुए मुख्य अभियंता (पूर्वी गंगा) सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग उ.प्र. इंजी. शरद कुमार, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई कार्य मण्डल मुरादाबाद इंजी. राजीव मित्तल ,अधिशासी अभियंता अफजलगढ सिंचाई खण्ड धामपुर इंजी. अरूण सचदेवा ने ग्राम कुन्दनपुर पहुँचकर स्थलीय निरीक्षण किया । सुरक्षा की दृष्टि लोंगो को स्वयं तथा पशुओं को नदी के पास न आने,धैर्य बनाये रखने तथा झूठी अफवाहों पर विश्वास न करने के साथ-साथ विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्य में सहयोग करने की सलाह दी जा रही है । निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता पी.के.जैन,जूनियर इंजीनियर चन्द्रकुश चौहान , महावीर सिंह, नरेश कुमार, गजेंद्र सिंह आदि मौके पर मौजूद रहे । समाचार लिखे जाने तक स्थिति नियंत्रण में दिखाई दे रही है लेकिन गंगा के जलस्तर और बहाव को देखते हुए लगातार निगरानी जरूरी है ।
| पाठक संख्या |
Characters Total
