शेरकोट । नगर के मोहल्ला शेखान निवासी सरताज खान शुक्रवार को पशुओं के लिए कुट्टी काटते समय दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए। मशीन की चपेट में आने से उनके हाथ की चार उंगलियां कटकर अलग हो गईं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
जानकारी के अनुसार, सरताज खान पशुओं के लिए कुट्टी लेने मोहल्ला आचारजान गए थे। वहां वे स्वयं कुट्टी मशीन चला रहे थे। इसी दौरान अचानक उनका हाथ मशीन की चपेट में आ गया। गंभीर हादसे में हाथ की चार उंगलियां कटकर नीचे गिर गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन-फानन में घायल सरताज को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया।
| पाठक संख्या |
Visits
