डीएम-एसपी ने मोटा महादेव मंदिर पर कांवड़ यात्रियों को बांटा प्रसाद - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

सोमवार, 17 अगस्त 2026

डीएम-एसपी ने मोटा महादेव मंदिर पर कांवड़ यात्रियों को बांटा प्रसाद

News network india


बिजनौर।  जिलाधिकारी जसजीत कौर एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने मोटा महादेव मंदिर परिसर पहुंचकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारियों द्वारा आयोजित भंडारे में प्रतिभाग किया। इस दौरान दोनों अधिकारियों ने कांवड़ यात्रियों को प्रसाद वितरित कर उनकी कुशलक्षेम जानी।

जिलाधिकारी ने भंडारा स्थल और आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कांवड़ यात्रियों के लिए की गई सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। भंडारा स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था लगातार दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कहा कि कांवड़ यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यात्रा प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

वहीं पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों को सतर्कता बरतने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।इस अवसर पर नगर पालिका के समस्त अधिशासी अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Word Counter Free
पाठक संख्या



Free Counter