नहटौर में बनेगा आधुनिक पुस्तकालय, छात्र छात्राओं को मिलेगी डिजिटल स्टडी की सुविधा :-मौ०जैद रशीद - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

नहटौर में बनेगा आधुनिक पुस्तकालय, छात्र छात्राओं को मिलेगी डिजिटल स्टडी की सुविधा :-मौ०जैद रशीद

News network india


नहटौर । नगर निवासी छात्र छात्राओं के बेहतर भविष्य की दिशा में चेयरपर्सन पति मोहम्मद जैद रशीद ने आधुनिक पुस्तकालय के निर्माण की पहल कर दी है। मंगलवार को उन्होंने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तकालय केवल एक भवन नहीं, बल्कि नहटौर के विद्यार्थियों और युवाओं के बेहतर भविष्य का सपना है। इस आधुनिक पुस्तकालय में 40 कंप्यूटरों से सुसज्जित डिजिटल स्टडी सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा विद्यार्थियों के लिए आधुनिक उपकरण, छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग फ्लोर, एसी, पर्याप्त वेंटिलेशन तथा स्वच्छ और सुविधाजनक शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।

मोहम्मद जैद रशीद ने कहा कि उनका उद्देश्य नहटौर के छात्र छात्राओं और युवाओं को शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूसरे शहरों का रुख करने से बचाना है। तथा उन्हें अपने ही शहर में शांत, आधुनिक और सुविधाजनक अध्ययन का वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा, जहां वह पढ़ाई कर अपने सपनों को साकार कर सकें।

उन्होंने कहा कि शहर का विकास केवल सड़क, नाली और भवन निर्माण तक सीमित नहीं है। वास्तविक विकास तब होगा, जब आने वाली पीढ़ी की शिक्षा, प्रतिभा और भविष्य में निवेश किया जाए। उन्होंने कहा कि नहटौर की जनता से किए गए वादों को जमीन पर उतारने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं और शहर को बेहतर, आधुनिक एवं सुविधाजनक बनाने की दिशा में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे।

उन्होंने कहा“वादे नहीं, काम और बातें नहीं, परिणाम—नहटौर के लिए,और नहटौर की जनता के लिए।”

https://www.hitwebcounter.com/
पाठक संख्या



Characters Total