बिजनौर पुलिस का एक्स अकाउंट हैक, पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

मंगलवार, 18 अगस्त 2026

बिजनौर पुलिस का एक्स अकाउंट हैक, पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

 

News network india

बिजनौर। बिजनौर पुलिस के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट में तकनीकी समस्या के साथ हैक होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को सतर्क करते हुए कहा है कि अकाउंट से अनजाने में कुछ संदेश या लिंक भेजे जा सकते हैं।

बिजनौर पुलिस की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति को इस दौरान उक्त अकाउंट से कोई संदेश अथवा लिंक प्राप्त होता है तो उसका कोई जवाब न दें और न ही लिंक पर क्लिक करें।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी संदेश को नजरअंदाज करें और किसी प्रकार की व्यक्तिगत या संवेदनशील जानकारी साझा न करें।

पुलिस के अनुसार, तकनीकी समस्या का समाधान कर दिया गया है और अकाउंट की रिकवरी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने इस दौरान हुई असुविधा के लिए लोगों से खेद भी व्यक्त किया है।

https://www.hitwebcounter.com/
पाठक संख्या



Characters Total