मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया खुलासा निर्भीक हैड कांस्टेबल अमित चौधरी का चोरी की घटना के अनावरण में विशेष योगदान - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

रविवार, 23 अगस्त 2026

मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया खुलासा निर्भीक हैड कांस्टेबल अमित चौधरी का चोरी की घटना के अनावरण में विशेष योगदान

News network india


झालू । मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने किया कुछ ही घंटो में खुलासा कर दिया । शिव मंदिर के प्रांगण से अभियुक्त चोर ने दान पात्र से लगभग 4 हजार रुपए चोरी कर लिए थे । नगर के लोगों ने चोरी की घटना की पुलिस से शिकायत करते हुए जल्द से जल्द चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोर को पकड़ने की मांग की थी। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बा झालू के मोहल्ला चौधरियान में शिव मंदिर स्थित है, बीते शनिवार शिव मंदिर के दान पत्र पर हाथ साफ करते हुए चोर ने दान पत्र से लगभग 4 हजार रुपए की चोरी कर ली थी , जिसकी शिकायत नगर के लोगों ने पुलिस से करते हुए जल्द से जल्द मंदिर में चोरी करने वाले चोर को पकड़ने की मांग की थी। जिसके बाद हल्दौर थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी के नेतृत्व मे एक पुलिस टीम गठित की गई, जिसमें चौकी प्रभारी रजत चौधरी,हैड कांस्टेबल अमित चौधरी और कांस्टेबल आकाश कुमार मौजूद थे। उपरोक्त टीम ने शिव मंदिर चोरी से दान पात्र को चुराने वाले चोर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, जिसके तहत उक्त टीम ने चोरी होने के मात्र कुछ ही घंटे बाद दान पात्र को चुराने वाले चोर को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस के द्वारा चोरी के कुछ ही घंटे बाद दान पात्र को चुराने वाले चोर को पकड़ लेने पर नगरवासियों ने पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की तथा पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई। थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह राठी के नेतृत्व मे झालू चौकी प्रभारी रजत चौधरी हेड कांस्टेबल अमित चौधरी कांस्टेबल आकाश कुमार की इस कार्यवाही से अपराधी अंडरग्राउंड हो गए है । बताते चलें कि इससे पूर्व भी झालू क्षेत्र में बरूकी नहर पर एक महिला और उसकी बेटी के साथ हुई लुट की घटना का अनावरण करने में झालू चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल अमित चौधरी का विशेष योगदान रहा था। इसी क्रम में हेड कांस्टेबल अमित चौधरी ने नगीना देहात थाने में अपनी तैनाती के दौरान सन 2023 में 35 साल से फरार अभियुक्त को पकड़ने में भी सफलता हासिल करने के साथ साथ अवैध कच्ची शराब का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ भी कई अहम मुकदमे पंजीकृत कराने में विशेष योगदान दिया था । मुख्य आरक्षी अमित चौधरी की थाना कोतवाली शहर में तैनाती के दौरान मुथूट फाइनेंस में हुई लूट की घटना का खुलासा करने एवं 25,25 हजार रुपए के इनामी बदमाशो को मुठभेड़ मे पकड़ने मे भी पुलिस की कसौटी पर खरा उतरने का कार्य किया था । इसी क्रम में झालू चौकी पर अपनी तैनाती के दौरान वर्ष 2024 में गांव खारी में कब्र खोदकर काजी की गर्दन निकालने वाले अभियुक्तों को पकड़ने में भी मुख्य आरक्षी का अहम योगदान रहा था। जिसके उपरांत मुख्य आरक्षी को तत्कालीन पूर्व मे जनपद में रहे कई पुलिस अधीक्षको द्वारा पुरस्कृत भी किया गया है। वहीं अब हल्दौर थाने की झालू चौकी पर अपनी तैनाती के दौरान अपने फर्ज को ईमानदारी पुलिस के प्रति वफादारी और अपनी निष्पक्षता कार्यशैली के कारण थाना क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाने में सफलता प्राप्त की है।

Word Counter Free
पाठक संख्या



Free Counter