न्यायालय के आदेश पर एक ही परिवार के 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज तीन महिलाओं समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

सोमवार, 24 अगस्त 2026

न्यायालय के आदेश पर एक ही परिवार के 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज तीन महिलाओं समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

 

newsnetworkindia

नगीना । अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नगीना के आदेश पर पुलिस ने एक ही परिवार की तीन महिलाओं समेत 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

    अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नगीना के न्यायालय में दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम जमालपुर बांगर निवासी सोमपाल सिंह पुत्र रघुवीर सिंह ने गांव के ही पवन कुमार पुत्र तुलसी तथा उसके पुत्रों मोहन,सूरज व अमित,उसकी पत्नी विनोद देवी,पुत्रवधू ज्योति देवी पुत्र मोहन, पवन के भाई वीरेंद्र पुत्र तुलसी,वीरेंद्र की पत्नी रीना देवी,वीरेंद्र के पुत्र विशाल तथा नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम सैदपुरी महीचंद निवासी रोहिताश पुत्र मुरली व रोहिताश के पुत्र देशबंधु पर आरोप लगाते हुए कहा है कि उक्त सभी लोग उसके पड़ोसी हैं और शातिर किस्म के लोग हैं व गलत काम करते हैं।

   न्यायालय में दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि 16 जून को शाम करीब साढ़े छह बजे एकराय व हमसाज होकर लाठीडंडो व धारदार हथियार लेकर उसके(प्रार्थी)भाई के घर में और प्रार्थी के भाई की पत्नी बबीता व उसके पुत्र आकांशु को गालियां देने लगे, मना करने पर दोनों पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया।शोर शराबे पर बचाने आए प्रार्थी के पुत्र पुष्पराज तथा भतीजे सुमित व हिमांशु पर भी जान से मारने की नियत से हमला कर दिया।जिसमें पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। पवन ने जान से मारने की नियत से आकांशु पर फायर किया,जो आकांशु को लगने से बाल बाल बच गया।ज्योति,विनोद देवी व अमित ने आकांशु को जान से मारने की नियत से गला दबाया।घर में रखा सामान व मोबाइल फोन तोड़ दिए और फिर जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।पीड़ित ने परिवार के साथ नगीना थाना पहुंच कर पुलिस को सूचना दी तो पुलिस ने परिवार के सभी घायल लोगों का मेडिकल कराया लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया।

    अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नगीना के आदेश पर पुलिस ने आरोपी एक ही परिवार की नामजद तीन महिलाओं समेत 11 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Website0Stats
पाठक संख्या