बिजनौर बैराज का तटबंध पूरी तरह सुरक्षित, भ्रामक खबरों पर विश्वास ना करें - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

रविवार, 23 अगस्त 2026

बिजनौर बैराज का तटबंध पूरी तरह सुरक्षित, भ्रामक खबरों पर विश्वास ना करें

News network india


बिजनौर। बिजनौर बैराज के तटबंध के टूटने और करीब 100 मीटर कंक्रीट ब्लॉक के गंगा नदी में समा जाने संबंधी खबरों को सिंचाई विभाग ने पूरी तरह असत्य और भ्रामक बताया है। विभाग की ओर से जारी खंडन में कहा गया है कि तटबंध पूरी तरह सुरक्षित है और कहीं भी कटान अथवा टूट-फूट की स्थिति नहीं है।सिंचाई विभाग के अनुसार गंगा नदी के बाएं तटबंध पर करीब एक किलोमीटर लंबाई में आधुनिक एसीबीएम तकनीक से सुरक्षात्मक कार्य कराया गया है। इसके तहत तटबंध के स्लोप पर करीब 8 से 10 मीटर तथा आगे 24 से 26 मीटर तक एप्रन के रूप में एसीबीएम बिछाई गई है।

विभाग ने स्पष्ट किया कि एसीबीएम तकनीक में नदी के तेज बहाव और तटबंध पर पड़ने वाले दबाव के दौरान एप्रन का अपनी निर्धारित स्थिति से ‘लॉन्च’ होना तकनीकी प्रक्रिया का हिस्सा है। इसके बाद यह नदी की धारा के सामने सुरक्षा दीवार की तरह फैलकर तटबंध को कटाव से बचाने का काम करता है।

वर्तमान में गंगा के जलस्तर में वृद्धि के कारण कुछ स्थानों पर एसीबीएम एप्रन का नियमानुसार ‘लॉन्च’ होना शुरू हुआ है। विभाग के मुताबिक इसे किसी प्रकार की क्षति या दुर्घटना का संकेत नहीं माना जाना चाहिए।


24 घंटे तटबंध की निगरानी


सिंचाई विभाग ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण और तटबंध की सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरती जा रही है। तटबंध की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। नदी के तेज बहाव का प्रभाव कम करने के लिए आवश्यक स्थानों पर ‘बल्ला कटर’ तथा मिट्टी से भरे नायलॉन क्रेट (बोरे) लगाए जा रहे हैं।विभाग की टीम को किसी भी संभावित परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रखा गया है। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे अपुष्ट एवं भ्रामक खबरों पर विश्वास न करें और तटबंध की स्थिति को लेकर प्रशासन एवं सिंचाई विभाग की आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।यह खंडन कार्यालय अधिशासी अभियंता, मध्य गंगा नहर निर्माण खंड-5, सिंचाई विभाग बिजनौर की ओर से जारी किया गया है।

Word Counter Free
पाठक संख्या



Free Counter