नहटौर । सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ब्लॉक की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन स्थानीय त्यागी इंटर कॉलेज, के प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नहटौर विधायक ओमकुमार, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख राकेश चौधरी, किसान मोर्चा के महामंत्री सुमित त्यागी एवं खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) वीरेंद्र पाल सिंह द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया।
प्रतियोगिता में ब्लॉक के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। खिलाड़ियों ने विभिन्न दौड़ और मैदानी स्पर्धाओं में अपना दमखम दिखाते हुए अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रमुख विजेता इस प्रकार रहे ।
दौड़ स्पर्धाएं:
50 मी. दौड़ (बालक) में मो. असद (नजीबपुर जटमेड़ा), 100 मी. दौड़ (बालिका) में कीर्ति (सी.एस. नारायणपुर) व प्राथमिक वर्ग में राधिका, 100 मी. (बालक) में सचिन (यू.पी.एस. किशनपुर) व प्राथमिक में मो. असद, 200 मी. (बालिका) में कीर्ति (सी.एस. नारायणपुर) व प्राथमिक में गुंजन (हल्दीपुर दामोदर), 200 मी. (बालक) में देव (रघुनाथपुर), 400 मी. (बालक) में अंश (सी.एस. जिलानी) व प्राथमिक में मो. अनस, 400 मी. (बालिका) में स्वीटी (पी.एस. नाथूपुर मिल्क) व इरम, 600 मी. (बालिका) में नैंसी (यू.पी.एस. नजीबपुर जटमेड़ा)।
• कूद एवं थ्रो स्पर्धाएं: लंबी कूद में शगुन (बालिका), अंकित (यू.पी.एस. किशनपुर) व हरिओम, ऊंची कूद में नदीम (बालक) व सोनिया (बालिका), गोला फेंक में वंश (सी.एस. काजीपुरा) व नैंसी, तथा चक्का फेंक में नितिन (यू.पी.एस. किशनपुर) प्रथम रहे।
• अन्य खेल व दलीय स्पर्धाएं: बैडमिंटन एकल में मो. अर्श (यू.पी.एस. फरीदाबाद) व मीरा (सी.एस. नारायणपुर), बैडमिंटन डबल्स में अदनान व अरहम (सी.एस. काजीपुरा), पी.टी. व योगा में सीकरी बुजुर्ग व नजीबपुर प्रथम, तथा कबड्डी व खो-खो में बल्लाशेरपुर द्वितीय, सी.एस. काजीपुरा, अल्लीपुर दामोदर, सी.एस. जिलानी एवं प्रहलादपुर पाली की टीमों ने बाजी मारी।
इस अवसर पर विधायक ओमकुमार ने सभी विजेता व प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेलों से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है, और उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का सफल एवं संयुक्त संचालन सौरभ चौधरी एवं विनय चौहान द्वारा किया गया। वहीं, खेल प्रभारी विपिन कुमार के कुशल नेतृत्व में प्रतियोगिता की सभी व्यवस्थाएं बेहद चाक-चौबंद रहीं। उन्होंने निष्पक्ष निर्णायक मंडल के साथ-साथ खिलाड़ियों और आगंतुकों के लिए उत्तम जलपान व भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की, जिसकी सभी ने सराहना की।इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में ब्लॉक अध्यक्ष अमरदीप साहू की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही।
क्रीड़ा प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शाहकार फ़ारूक़ी, विकास कुमार, प्रियांशु अग्रवाल, मोहित रतन, हर्ष चौधरी, तुषार चौहान, विभोर अग्रवाल, अब्दुल्ला सिद्दीकी, मनीषा त्यागी, सोनू तोमर, ज्योति भूमिवाल, प्रतिभा, मोहसिना, शुभांजलि, अंशु दीक्षित, शिखा चौहान, मधुकर, शमीम, आलोक आर्य, विक्रांत, अमित तिवारी, नितिन पंवार, सचिन शर्मा, निखिल देव, पवन अरोरा एवं विवेक चौधरी सहित समस्त शिक्षक साथियों का विशेष व सराहनीय योगदान रहा।
| पाठक संख्या |
PageHits
