हल्दौर क्षेत्र के नूरपुर बिजनौर मार्ग पर गांव रुस्तमपुर के निकट लखीमपुर खीरी से मजदूरी के लिए श्रमिकों को लेकर कश्मीर जा रही एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। जिसमें करीब डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया।
जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी से मजदूरी करने के लिए श्रमिकों को लेकर एक बस कश्मीर जा रही थी। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार जब वह प्राइवेट बस बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे पर गांव रुस्तमपुर के समीप सोमवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे पहुंची तो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बस में सवार बब्बू अली, अफसाना, मोहम्मद सुऐब, वसीम, महफूज, महफिश, मुन्ना, सलमान, शकरुल, सरवरी, सबलू, शबनूर जहां, मोहम्मद अहमद, शाकिरा, अमीर हसन, अहमद हुसैन, अमान अहमद समेत करीब डेढ़ दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में चीख पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मामले की सूचना फोन पर पुलिस को दी। पुलिस व राहगीरों ने घायलों को बामुश्किल बस से बाहर निकाला और उपचार के लिए सीएचसी हल्दौर में भर्ती कराया ।
| पाठक संख्या |
