नूरपुर क्षेत्र में बाइक द्वारा मुरादाबाद से अपने रिश्तेदार की खबर लेकर लौट रहे दंपति की बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई, जिसमें उनके 2 वर्षीय पुत्र की मौके पर मौत हो गई जबकि पति-पत्नी व आठ माह की पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस में सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान शब्बू व मासूम बच्ची ने भी दम तोड़ दिया, तथा पत्नी की हालत चिंताजनक बनी हुई है ।
जानकारी के अनुसार सोमवार को सब्बू 32 वर्ष पुत्र कलवा निवासी मीरापुर जानसठ थानार्गत गांव किथोड़ा (मुज़फ्फरनगर) अपनी पत्नी परवीन, पुत्र कासिफ 2 वर्ष व पुत्री कासिबा 8 माह के साथ मुरादाबाद स्थित अस्पताल से अपने रिश्तेदार की खबर लेकर बाइक द्वारा वापस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही उसकी बाइक नूरपुर मुरादाबाद हाईवे पर गांव अस्गरीपुर के सामने पहुंची तो उसकी बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई जिसमें पुत्र कासिफ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति पत्नी व पुत्री तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उनकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने सब्बू व उसकी 8 माह की पुत्री कासिबा को मृत घोषित कर दिया तथा परवीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है । तीनों की मौत का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया ।
| पाठक संख्या |

