दिल्ली में भीषण गर्मी के चलते लोगों का हाल-बेहाल हो रहा है। लेकिन अभी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे है तथा तापमान बढ़ता जा रहा है। जिसको देखते हुए समाजसेवियों ने राहगीरों को ठंडा व मीठा शरबत पिलाकर धर्म लाभ कमाया।
रविवार को नगर के डी जी 2 अपार्टमेंट बुड़ैल पार्क विकासपुरी में समाजसेवियों ने छबील लगाकर आने जाने वाले राहगीरों, वाहन चालकों को रोककर भीषण गर्मी में मीठा व ठंडा शरबत पिलाया। लोगों ने ठंडा शरबत पीकर राहत की सास ली । तथा लोगो ने उनके द्वारा किए जा रहे शरबत वितरण कार्यक्रम की सरहाना की । उन्होंने कहा कि सभी लोगों को गर्मी को देखते हुए रहागीरो को ठंडा और मीठा शरबत पिलाना चाहिए । इस अवसर पर जितेन्द्र देशवाल ने कहा कि लोगो की मानव सेवा ही माधव सेवा है । भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा मीठा शरबत पिलाना एक बड़ा ही पुण्य और धर्म का काम है। जितेन्द्र देशवाल,इस्मित देशवाल ने लंगर लगवाया तथा सुमन डिक्का,पुष्पेन्द्र कुमार,मोनिका देवी,परीक्षित चौधरी,तरुण देशवाल,लक्ष्य देशवाल,समृद्धि देशवाल, शिशपाल आदि शामिल रहे ।
| पाठक संख्या |
