जमीन का बैनामा नहीं करने के कारण भाड़के शूटरो से कराई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, पुलिस ने पांच शातिर बदमाश किए गिरफ्तार, घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

रविवार, 2 जून 2024

जमीन का बैनामा नहीं करने के कारण भाड़के शूटरो से कराई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, पुलिस ने पांच शातिर बदमाश किए गिरफ्तार, घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये के इनाम की घोषणा

Newsnetworkindia


बिजनौर पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम ने प्रॉपर्टी डीलर की हत्या की घटना का खुलासा करते हुए घटना का षडयंत्र रचने वाले 05 अभियुक्तों को  हिरासत में ले लिया है । समय पर बैनामा नहीं करने से गुस्साए आरोपियों ने प्रोपर्टी डीलर की हत्या कराई थी। 

     जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के मन्नुपुरम कॉलोनी निवासी प्रापर्टी डीलर सुशील चौधरी का श्री हॉस्पिटल के पास प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्यालय है। 29 मई 2024 की शाम को सुशील चौधरी उर्फ टोनी पुत्र रामदीया अपने घर जाने के लिए अपने कार्यालय से निकले ही थे कि तभी दो अज्ञात  बदमाशो ने सुशील चौधरी को गोली मार दी थी। सूचना पर स्थानीय पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायल सुशील चौधरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था , जहां पर उपचार के दौरान सुशील चौधरी की मौत हो गई थी । पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा घटना के खुलासे के लिए 04 टीमों का गठन कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। मृतक के पुत्र की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली शहर में मुकदमा पंजीकृत किया गया । जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आये कि मृतक सुशील चौधरी  ने अपनी साढे नौ बीघा जमीन हसीन पुत्र नफीस अहमद निवासी मौहल्ला खत्रियान थाना कोतवाली शहर, वसीम पुत्र फकरूद्दीन निवासी मौहल्ला मिर्दगान थाना कोतवाली शहर, अतुल चौधरी पुत्र आदित्यवीर निवासी फरीदपुर उद्या थाना कोतवाली शहर, नईमुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन निवासी मौहल्ला बुखारा थाना कोतवाली शहर, शुभम चौधरी पुत्र सतेन्द्र चौधरी द्वारा समय पर पैसे नहीं दिये गये थे और इसके बावजूद भी वह मृतक सुशील कुमार पर बैनामा कराने के लिये दबाव बना रहे थे । इसी बात को लेकर करीब 15-20 दिन पूर्व हसीन के भांजे फैजान पुत्र अनवर निवासी लक्कीपुरा थाना लिसाड़ी गेट जनपद मेरठ का बिजनौर - नूरपुर रोड पर स्थित होटल पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी एवं गाली गलौच हो गयी थी। इस दौरान दबंगों ने सुशील को बैनामा न कराने पर देख लेने की धमकी दी थी। इसके बाद हसीन के भांजे फैजान के माध्यम से मेरठ से शूटरों को भाडे़ पर बुलवाया तथा योजनानुसार शूटरों द्वारा सेन्ट मेरी चौराहे से आगे सुशील  को गोली मार दी थी, पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लिया है।  गिरफ्तार करने वाली  पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार,उप निरीक्षक मृदुल कुमार ,उप निरीक्षक राजीव कुमार,उप निरीक्षक प्रशिक्षु हिमांशु ,कास्टेबल मोहित कुमार,संदीप सिंह,विजय कुमार, अश्वनी तथा स्वाट / सर्विलांस टीम के प्रभारी जयवीर सिंह व शौकत अली प्रभारी स्वाट मय टीम के मौजूद रहे । पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा घटना का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की गयी है।

Visit counter For Websites
पाठक संख्या