बिजनौर-गर्मी में छबील लगाकर राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

सोमवार, 3 जून 2024

बिजनौर-गर्मी में छबील लगाकर राहगीरों को पिलाया ठंडा शरबत

Newsnetworkindia


बिजनौर में भीषण गर्मी के चलते लोगों का हाल-बेहाल हो रहा है। लेकिन अभी बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे है तथा तापमान बढ़ता जा रहा है। जिसको देखते हुए निर्जला एकादशी के उपलक्ष में सर्राफा बाजार में व्यापारियों ने राहगीरों को ठंडा व मीठा शरबत पिलाकर धर्म लाभ कमाया।

सोमवार को नगर स्थित संत ज्वैलर्स द्वारा निर्जला एकादशी के उपलक्ष में सर्राफा बाजार में व्यापारियों ने छबील लगाकर आने जाने वाले राहगीरों को रोककर भीषण गर्मी में मीठा व ठंडा शरबत पिलाया। लोगों ने ठंडा शरबत पीकर राहत की सास ली । तथा लोगो ने उनके द्वारा किए जा रहे शरबत वितरण कार्यक्रम की सरहाना की । उन्होंने कहा कि सभी लोगो को गर्मी को देखते हुए रहागीरो को ठंडा और मीठा शरबत पिलाना चाहिए । उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही माधव सेवा है । भीषण गर्मी में राहगीरों को ठंडा मीठा शरबत पिलाना बड़ा ही पुण्य और धर्म का काम है। जिसमें मुख्य रूप से विजय खन्ना ,अंकुर खन्ना, क्षितिज मल्होत्रा, ​​विशाल राजपूत, सुमित सिंघल व रजत खन्ना आदी शामिल रहे।

Visit counter For Websites
पाठक संख्या