नजीबाबाद पुलिस ने अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड करते हुए 06 बने अधबने अवैध तमंचे, 03 छोटी बडी नाल व भारी मात्रा में अवैध तमंचे बनाने के उपकरण बरामद कर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
नजीबाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर समीपुर फाटक से बाईपास रोड पर बन्द पडे मकान में अवैध तमंचों का निर्माण करने के आरोप में लोकेश पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम चमरावाला थाना नगीना, अंकित पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम बिजौरी थाना नजीबाबाद, नीटू पुत्र होरी सिंह निवासी ग्राम जगदीशपुर उर्फ बाजोपुर थाना नजीबाबाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 06 बने अधबने अवैध तमंचे, 03 छोटी व बडी नाल एवं भारी मात्रा में अवैध तमंचे बनाने के उपकरण बरामद किये। इस सम्बंध में थाना नजीबाबाद पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक मौ० कय्यूम, उप निरीक्षक जोगेन्द्र बैंसला, उप निरीक्षक (प्रशिक्षु) धर्मेन्द्र कुमार आरक्षी रोहित चौधरी, रजत राठी, दीपक पुण्डीर, सीताराम आदि मौजूद रहे।
| पाठक संख्या |
