नजीबाबाद- चोरी के माल के साथ चार युवक गिरफ्तार - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

बुधवार, 5 जून 2024

नजीबाबाद- चोरी के माल के साथ चार युवक गिरफ्तार

Newsnetworkindia

नजीबाबाद पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का खुलासा 04 अभियुक्तों को चोरी किये गये आभूषण व सामान सहित गिरफ्तार किया है।

     पुलिस के अनुसार  03 जून 2024 को शादमा पत्नी अकरम निवासी मौहल्ला कुरैशियान कस्बा जलालाबाद ने नजीबाबाद पुलिस को तहरीर दी थी कि 28/29 मई 2024 की रात्रि में साकिब पुत्र शाहिद निवासी मौहल्ला गुलजारनगर थाना नजीबाबाद, सलमान पुत्र मकसूद निवासी मौहल्ला कचहरी सराय कस्बा जलालाबाद व उनके अज्ञात साथियों ने उसके घर में रखे सोने चांदी के आभूषण चोरी कर लिये थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियोग में अखलाक उर्फ अक्की पुत्र शाकिर निवासी मौहल्ला जाब्तागंज थाना नजीबाबाद, शहबाज पुत्र साबिर निवासी भुड्डी थाना मण्डावली, थामीर पुत्र महमूद निवासी मौहल्ला कुरैशियान कस्बा जलालाबाद थाना नजीबाबाद, एहतेशाम पुत्र मुस्तकीम निवासी मौहल्ला गुलजारनगर कस्बा जलालाबाद के नाम भी प्रकाश में आये थे। पुलिस के अनुसार 13 जनवरी 2024 को अभियुक्तगण ने थाना नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम वंश गोपाल में घर से ताला तोडकर सोने-चांदी के आभूषण व सामान आदि चोरी की थी। इस संबंध में थाना नजीबाबाद पर मुकदमा पंजीकृत है। नजीबाबाद पुलिस ने उपरोक्त अभियोगों में वांछित अखलाक उर्फ अक्की, सलमान व साकिब, शहबाज को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से चोरी किये आभूषण व अन्य सामान बरामद किये शेष अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी पीयूष खोखर व विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।

Visit counter For Websites
पाठक संख्या