बढ़ापुर क्षेत्र में गस्त के दौरान वन विभाग की टीम ने नगीना बढ़ापुर मार्ग से मूल्यवान सागौन की लकड़ियों से भरी एक पिकअप गाड़ी को पकड़ा। गाड़ी स्वामी द्वारा टीम के साथ अभद्रता करने का मामला भी नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया जाता है कि बढ़ापुर वन रेंज के रेंजर जितेंद्र कुमार को गत 1 जून की रात्रि सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी में मूल्यवान सागौन की लकड़िया भरकर तस्करी के लिए बाहर ले जाई जा रही है,लकड़ियों को छुपाने के उद्देश्य से पिकअप गाड़ी में मूल्यवान लकड़ियों के ऊपर को काट की लकड़ी जमा कर ले जाई जा रही थी ,विश्वास करते हुए बढ़ापुर वन रेंजर जितेंद्र कुमार ने गस्त कर रही वन विभाग की टीम को गाड़ी चेक करने के लिए कहा तो नगीना बढ़ापुर मार्ग पर एक गांव के समीप वन विभाग की टीम ने गाड़ी को रोककर तलाशी ली तो मुखबिर द्वारा बताई गई बात सत्य पाई गई जिसके चलते हुए वन विभाग की टीम ने मूल्यवान सागौन की लकड़ी से भरी पिकअप गाड़ी को रेंज कार्यालय ले जाने लगी, बताया जा रहा है कि गाड़ी स्वामी लकड़ियों से भरी पिकअप गाड़ी को रेंज कार्यालय ले जाने की बात पर भड़क गया और टीम के साथ गाली गलौज व मारपीट पर उतारू हो गया, टीम के साथ अभद्रता होती देख वन विभाग की टीम ने बढ़ापुर वन रेंजर को इसकी सूचना दी ।बढ़ापुर वन रेंजर ने मौके पर पहुंचकर पिकअप गाड़ी को अपने साथ रेंज कार्यालय ले आए।
बढ़ापुर वन रेंजर जितेंद्र कुमार द्वारा बताया गया कि उक्त पिकअप गाड़ी मोहल्ला बाजार निवासी मोहम्मद राशिद की है जिसके पास से बीते कुछ दिनों पहले ही विभागीय टीम ने राशिद की टाल से मूल्यवान लकड़िया पकड़ी थी। गाड़ी के पकड़े जाने की सूचना विभागीय उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है। जल्द ही अधिकारियों के आदेश उपरांत गाड़ी को सीज किया जाएगा।
| पाठक संख्या |
