स्योहारा क्षेत्र में बाइक व कार की जोरदार भिड़त में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कार सवार भी गंभीर घायल हो गया । जिसे निजी चिकित्सालय में कराया भर्ती कराया गया । तथा म्रतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है ।
जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर थाना क्षेत्र के ग्राम गैंडाजुड़ बगवाड़ा निवासी गणेश कुमार पुत्र कुवर सेन 60 वर्ष बाइक द्वारा बैंक से पैसे निकालने के लिए स्योहारा आ रहा था। उसने एक पेट्रोल पंप पर अपनी बाइक में पेट्रोल डलवाया और उसके बाद जैसे ही वह मेन रोड पर आया वैसे ही धामपुर की दिशा से आ रही उसी के ग्राम निवासी रजत कुमार पुत्र पवन कुमार की कार से बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा काफी मात्रा में क्षतिग्रस्त हो गया, और गणेश की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तथा अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है ।
| पाठक संख्या |
