स्योहारा -बदमाशों ने नकदी सहित आठ लाख रुपये की चोरी को दिया अंजाम, अपने आप को घिरता देख बदमाशों ने मारी गृहस्वामी को गोली, हालत गंभीर, - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

गुरुवार, 13 जून 2024

स्योहारा -बदमाशों ने नकदी सहित आठ लाख रुपये की चोरी को दिया अंजाम, अपने आप को घिरता देख बदमाशों ने मारी गृहस्वामी को गोली, हालत गंभीर,

Newsnetworkindia


स्योहारा क्षेत्र के गांव सिपाहियोंवाला में बदमाश खिड़की तोड़कर एक घर मे घुस गए और घर मे रखे सोने चांदी के जेवर चोरी कर लिए । आहट होने पर गृहस्वामी व उसका भाई  जाग गया और उसके भाई ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया । अपने आप को घिरता देख बदमाश उसे गोली मारकर भाग गए । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसे  हायर सेंटर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की तड़के करीब 2 बजे थाना क्षेत्र के गांव सिपाहियोवाला में दो अज्ञात बदमाश फुरकान अहमद पुत्र मुन्ने के घर की खिड़की तोड़कर घर मे घुस गए । तथा घर मे रखी 75 हजार की नगदी ,सोने चांदी आदि के जेवरात सहित करीब  आठ लाख रुपये की चोरी कर ली । इसी दौरान आहट होने पर फुरकान के भाई आमिर की आंख खुल गई और उसने बदमाशों को पकड़ लिया । बदमाशों ने अपने आप को घिरता देख आमिर के दाएं कंधे  में गोली मार दी और फरार हो गए । गोली की आवाज सुनकर घर के अन्य लोग भी जाग गए। तथा ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी । घटना की सूचना मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया । मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे बिजनौर अस्पताल में भर्ती कराया गया, बिजनौर भी चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया । घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ,एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल,  पुलिस क्षेत्राधिकार सर्वम सिंह ,थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। वही थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह का कहना है कि  रात्रि में दो बदमाश आमिर के घर में घुस गए थे । आमिर और बदमाशों की झड़प में बदमाशों ने आमिर के गोली मार दी। पीड़ित ने लगभग ढाई लाख रुपए की चोरी होना बताया है । पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा ।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने बताया कि उच्च अधिकारियों द्वारा डॉग स्कवायड व फॉरेसिंक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा सर्वसंबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। घायल आमीर उपरोक्त की स्थिति सामान्य है। घटना के शीघ्र खुलासे के लिए  टीमों का गठन किया गया है। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Visit counter For Websites
पाठक संख्या