नजीबाबाद क्षेत्र के ग्राम अलीपुरा में मालिनी नदी का जलस्तर बढ़ने पर तेज प्रवाह के साथ पानी ग्राम वासियों के घर में घुसने और ग्रामीणों के फंसने की सूचना पर पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों के सहयोग से अपनी जान पर खेलकर सभी 16 लोगों को रेस्क्यू किया और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।
6 जुलाई की देर शाम पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत मालिनी नदी का जलस्तर अचानक बढ़ जाने से हरिद्वार मार्ग पर नदी से सटे ग्राम अलीपुर में लोगों के घरों में पानी घुस गया, जिस कारण बड़ी संख्या में लोग अपने घरों में फंसे गए हैं। स्थानीय पुलिस ने सूचना को 23 बटालियन पीएसी से साझा किया और पीएसी के गोताखोरों के सहयोग से तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान पुलिस एवं पीएसी ने त्वरित कार्यवाही करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और बाढ़ के पानी में फंसे सभी 16 लोगों शकीला पत्नी नफीस, निगहत पत्नी शावेज, नाजिया पत्नी राहत, रहीमीन पुत्री राहत, यासमीन पत्नी जरीफ, समीर पुत्र जरीफ, उमैमा परवीन पुत्री बदरुद्दीन, शावेज पुत्र नफीस, नफीस पुत्र हनीफ, आरिस पुत्र सुल्तान, सुल्तान पुत्र अब्दुल वाहिद, सोफिया परवीन पत्नी सुल्तान, अनशा पुत्री सुल्तान, अनाया पुत्री सुल्तान, अरसीन पुत्री सुल्तान को सकुशल बचाते हुए उचित स्थान पर पहुंचाया। इस अवसर पर वरिष्ठ उप निरीक्षक इलम सिंह, उप निरीक्षक सौरभ सिंह, उप निरीक्षक जोगिंदर सिंह कांस्टेबल सुभाष चंद्र शादाब मलिक, सौरभ, अमजद खान, रोहित, कांस्टेबल चालक राजीव व पीएसी के गोताखोर मौजूद रहे।
| पाठक संख्या |
