नगीना -बिना अनुमति के काटे जा रहे हरे फलदार आम के पेड़ों को कटने से वन विभाग की टीम ने रोका, वन विभाग की कार्यवाही से लकड़ी ठेकेदारों में मचा हडकंप वन विभाग के रेंजर ने ठेकेदार पर लगाया जुर्माना कॉलोनी नाइजर व लकड़ी माफिया मिलकर आम के करीब 100 पेड़ काटने की बना रहे थे रणनीति, - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

रविवार, 7 जुलाई 2024

नगीना -बिना अनुमति के काटे जा रहे हरे फलदार आम के पेड़ों को कटने से वन विभाग की टीम ने रोका, वन विभाग की कार्यवाही से लकड़ी ठेकेदारों में मचा हडकंप वन विभाग के रेंजर ने ठेकेदार पर लगाया जुर्माना कॉलोनी नाइजर व लकड़ी माफिया मिलकर आम के करीब 100 पेड़ काटने की बना रहे थे रणनीति,

Newsnetworkindia


नगीना क्षेत्र में लकड़ी माफियाओ ने कॉलोनी नाइजरो से मिलकर बारिश का फायदा उठाते हुए आम के हरे भरे फ़लदार पेड़ो पर आरा चला दिया, किसी ने मामले की सूचना वन विभाग को दी, वन विभाग की टीम में मौके पर पहुंचकर पेड़ों को काटने से बचा लिया तथा ठेकेदार पर जुर्माना लगाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है ।

जानकारी के अनुसार नगीना नहटौर मार्ग पर ग्राम ज्ञानपुर में कुछ कॉलोनी नाइजरो ने प्लाट काटने के लिए एक आम के बाग की जमीन खरीदी थी । आम के पेड़ खड़े होने की वजह से कॉलोनाइजर उस भूमि में कॉलोनी नहीं काट पा रहे थे । बताया जाता है कि कुछ महा पूर्व एक ठेकेदार ने आम के पेड़ों को काटने की अनुमति वन विभाग से मांगी थी, लेकिन आम पर मोल आने से अनुमति नहीं हो पाई थी ,जिस कारण कॉलोनी नाइजर कॉलोनी नहीं काट पा रहे थे । कॉलोनाइजरो व ठेकेदार ने बारिश का फायदा उठाते हुए शनिवार की देर रात पेड़ों पर आरा चलाना शुरु कर दिया तथा उन्होंने पेड़ों को ऊपर से काटना शुरू किया ,मामले की सूचना मुखबिर ने वन विभाग को  दी । सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काम को बंद करते हुए आरोपियों को कार्यवाही की चेतावनी दी ,जिस पर आरोपियों ने पेड़ काटने बंद कर दिए ।

 इस संबंध में जब वन रेंजर प्रदीप शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लकड़ी के ठेकेदारों पर जुर्माना लगाया गया है अग्रिम कार्यवाही भी की जा रही है ।

 वन विभाग की इस कार्रवाई से लकड़ी ठेकेदारों में हड़कंप मचा है। हालांकि इन दिनों  क्षेत्र में हरे भरे पेड़ों का कटान जारी है। 

उत्तर प्रदेश सरकार पर्यावरण को बचाने के लिए जगह-जगह पौधारोपण करा रही है, जबकि लकड़ी माफिया इन हरे भरे पेड़ों को काटने से बाज नहीं आ रहे हैं ।

Visit counter For Websites
पाठक संख्या