नजीबाबाद क्षेत्र में बाइक द्वारा कोतवाली देहात से नजीबाबाद आ रहे जीजा साले की रोडवेज बस की चपेट में आने से मौत हो गई । सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार मंडावर थाना क्षेत्र के ग्राम डैबलगढ़ निवासी नीलू 26 वर्ष पुत्र बाबू नीलू जीजा कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम भोगनी निवासी 30 वर्षीय राजकुमार पुत्र श्यामलाल के साथ बाइक द्वारा कोतवाली देहात से नजीबाबाद की ओर आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक पीएनएस स्कूल के सामने पहुंची तो वह अचानक रोडवेज बस की चपेट में आ गए, जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने म्रतको के परिजनों को सूचना देते हुए शवों को कब्जे मे लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । दुर्घटना के बाद बस चालक बस को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस बस को कब्जे में लेकर थाने ले आई । दोनों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है ।
| पाठक संख्या |
