चांदपुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार पिता पुत्र की मौत हो गई । जबकि दूसरी बाइक पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए मृतक के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है ।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह थाना चांदपुर क्षेत्रान्तर्गत अशरफ 40 वर्ष पुत्र नासर निवासी कमालपुर थाना चांदपुर अपने पुत्र रिहान 16 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल संख्या यूपी 16 डीवाई 5977 से अपने गांव कमालपुर से दिल्ली जा रहे थे।जैसे ही वह चांदपुर से बवनपुरा के बीच हरपुर मोड पर पहुँचे तो किसी अज्ञात वाहन जनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी जिससे रिहान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अशरफ गम्भीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुॅची स्थानीय पुलिस ने घायल अशरफ को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याउ भेजा जहां पर चिकित्सको ने उसे भी मृत घोषित कर दिया । इसके अलावा इसी स्थान पर मोटरसाइकिल यूपी 20 सीसी 9725 के चालक विक्रम पुत्र जसराज निवासी हुसैनपुर कला थाना शिवालाकला जनपद बिजनौर की भी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई तथा वह भी घायल हो गए, जिन्हें घायल अवस्था में उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्याऊ भिजवाया गया जंहा से विक्रम की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल बिजनौर के लिए रेफर कर दिया है।पुलिस द्वारा मृतक अशरफ व रिहान के शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरान्त पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल मोर्चरी भिजवाया गया। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
| पाठक संख्या |
