अफजलगढ़-खेत से लौट रहे तीन सगे भाईयो की नदी में डूबने से मौत, तीन सगे भाइयों की मौत पर परिजनों का रो रो के बुरा हाल, - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

बुधवार, 24 जुलाई 2024

अफजलगढ़-खेत से लौट रहे तीन सगे भाईयो की नदी में डूबने से मौत, तीन सगे भाइयों की मौत पर परिजनों का रो रो के बुरा हाल,


अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रफेतपुर के पास जंगल से काम करके घर लौट रहे तीन सगे भाई पीली नदी में डूब गए। तीनों सगे भाइयों के नदी में डूबने की सूचना मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीण और पुलिस कर्मियों ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। देर शाम फ्लड कम्पनी (पीएसी) व स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवो को पानी से बाहर निकाला गया । तीनों सगे भाइयों के शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

 गौरतलब है कि बुधवार को गांव रफेतपुर निवासी पांच लोग खेतों से काम करके अपने घर लौट रहे थे। पीली नदी को पैदल पार करते समय सभी लोग नदी के तेज बहाव में डूब गए,जिनमें से दो लोगों को ग्रामीण ने बचा लिया, जबकि तीन सगे भाइयों का कोई आता-पता नहीं लग पाया । अफजलगढ़ सीओ अंजनय कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि थाना अफजलगढ़ पर प्राप्त हुई सूचना में बताया कि जय सिंह 24 वर्ष, तेजपाल 29 वर्ष व ओमप्रकाश 42 वर्ष पुत्रगण बलवीर निवासीगण ग्राम रफेतपुर थाना अफजलगढ़ अपने खेत से काम कर गांव के पास से गुजर रही पीली नदी को पैदल पार कर घर आ रहे थे, नदी को पार करते समय तीनों भाई पानी के तेज बहाव मे बह गए। सूचना मिलते ही एसडीएम धामपुर रीतू रानी व सीओ अफजलगढ़ अंजनय कुमार चतुर्वेदी,एसएसआई श्रीपाल सिंह व हल्का इंचार्ज नरेश कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे तथा गोताखोरों की मदद से तीनों व्यक्तियों की नदी में तलाश शुरू कर दी । फ्लड कम्पनी (पीएसी) व स्थानीय गोताखोरों मोहम्मद दानिश,मो इमरान,सैफ अली खान ने मौके पर पहुंचकर तीनों सगे भाईयों की तलाक शुरू कर दी। देर शाम (पीएसी) व स्थानीय गोताखोरों की टीम ने 200 मीटर की दूरी पर तीनों सगे भाइयों के शवों को बरामद कर लिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिजनौर भिजवा दिया। शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तीन सगे भाइयों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। मृतक के आवास पर ग्रामीणों का तांता लगा गया। मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Visit counter For Websites
पाठक संख्या