अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,परिजनों में कोहराम - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

सोमवार, 13 अक्टूबर 2025

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत,परिजनों में कोहराम

Newsnetworkindia


नहटौर । एक बाइक सवार युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, मौके पर मौजूद राहगीरों ने उसे घायल अवस्था में सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है ।

जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम गांव चोहडपुर निवासी कम्प्यूटर ऑपरेटर मनोज कुमार 38 वर्ष पुत्र हरि सिंह नूरपुर की ओर से अपने घर आ रहा था। जैसे ही वह नूरपुर रोड पर गांव समसपुर के पास पहुँचा तो उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मनोज ब्लॉक कार्यालय में प्राइवेट कम्प्यूटर ऑपरेटर के रूप में काम करता था। घटना से परिजनों में शोक व्याप्त हो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री को रोता बिलखता छोड गया। मनोज की मौत से परिवार की अहोई अष्टमी की खुशियां मातम में बदल गई।

Counters
पाठक संख्या