शौच के लिए गई युवती पहुँची देहरादून युवती को उठाकर ले गया गुलदार परिजन मचाते रहे शोर युवती की तलाश मे जंगलों में खाक छानती रही वन विभाग व पुलिस की टीम - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025

शौच के लिए गई युवती पहुँची देहरादून युवती को उठाकर ले गया गुलदार परिजन मचाते रहे शोर युवती की तलाश मे जंगलों में खाक छानती रही वन विभाग व पुलिस की टीम

Newsnetworkindia


नहटौर । जंगल मे  शौच के लिए गई युवती रहस्यमय ढंग से लापता हो गई । युवती  के वापस नही आने पर परिजनों ने युवती को गुलदार द्वारा उठाकर ले जाने का शोर मचा दिया ।शोर सुनकर  मौके पर पहुंचे ग्रामीण भी युवती को गुलदार द्वारा उठाकर ले जाने का शोर मचाने लगे । मामले की सूचना वन विभाग व पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग व पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया । पुलिस व वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई तथा जंगल मे युवती की तलाश शुरू कर दी । पुलिस व वन विभाग की टीम कई घंटे जंगल में खाक छानती रही लेकिन युवती का पता नहीं चल सका तो पुलिस व वन विभाग की टीम गांव में वापस आकर  ग्रामीणों से बात करने लगी तभी युवती का फोन उसके परिजनों पर आया । फोन पर युवती ने बताया कि वह देहरादून में है । युवती का फोन आने पर जहां परिजनों ने राहत की सांस ली तो वही सवाल खड़ा हो गया के वह देहरादून कैसे पहुंच गई ।युवती का देहरादून में पता चलते ही पुलिस टीम युवती को लाने के लिए देहरादून रवाना हो गई । जानकारी के अनुसार गांव नन्हेडा निवासी विनोद देवी पत्नी योगेश कुमार बुधवार की सुबह करीब नौ बजे अपनी पुत्री साक्षी 20 वर्ष व पूजा 18 वर्ष को साथ लेकर जंगल से पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थी। विनोद देवी के अनुसार जब वे जंगल के लिए जा रहे थे तो गांव के ही मास्टर राकेश कुमार के खेत के सामने साक्षी ने शौच के लिए कहा । जिस पर वे चकरोड में ही रूक गए तथा साक्षी शौच के लिए ईख के खेत में चली गई। युवती के वापस नही आने पर जब उन्होंने आवाज लगाई तो वह नहीं बोली। इससे उन्हें उस पर गुलदार के हमले का शक हुआ। जिस पर उन्होंने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के खेत में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे तो वहां उन्हें साक्षी की चप्पल पडी मिली। गुलदार द्वारा युवती को उठा ले जाने की खबर गांव में पहुंचने पर सैकडों की संख्या में ग्रामीण लाठी डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए तथा ईख के खेतों में उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। उधर सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची तथा ड्रोन कैमरों की मदद से युवती की तलाश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं लगा। सूचना पर एसडीएम स्मृति मिश्रा, सीओ अभय कुमार पांडे, तहसीलदार धनराज कुमार, रेंजर शशांक गुप्ता मौके पर पहुंचे तथा परिजनों से घटना के विषय में जानकारी ली। उन्होंने स्थानीय पुलिस व वन विभाग की टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। देर शाम युवती का फोन उसके परिजनों पर आया ,फोन पर युवती ने बताया कि वह देहरादून में है । युवती का देहरादून में पता चलते ही पुलिस टीम युवती को लाने के लिए देहरादून रवाना हो गई । इस संबंध में जब थाना प्रभारी धीरज नागर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि युवती देहरादून में है युवती को कोई गुलदार उठाकर नहीं ले गया है युवती को लाने के लिए पुलिस टीम रवाना हो गई है ।

Counters
पाठक संख्या