स्योहारा। गुरुवार की दोपहर ठाकुर द्वारा मार्ग पर साइकिल और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार, अर्सलान पुत्र नोशाद निवासी मोहल्ला मिल्कियान (उम्र लगभग 16 वर्ष) साइकिल से सड़क पार कर रहा था, तभी पारुल पुत्र कमलेश कुमार निवासी ग्राम बुढ़ावाला और प्रवेश (साथ में पारुल) निवासी थाना नगीना, बाइक से आ रहे थे। दोनों वाहनों की अचानक टक्कर हो गई, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।हादसे की जानकारी मिलते ही कस्बा प्रभारी कुलवीर सिंह अपने सहायक पुलिस कर्मियों के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे और घायलों को सीएचसी स्योहारा में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर यातायात के समय लापरवाही से वाहन चलाना आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहा है।
| पाठक संख्या |
