स्योहारा। थाना क्षेत्र के ग्राम मधुपुरा में बुधवार की रात्रि में 20 वर्षीय पूजा की मौत का मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद साफ हो गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला और उसके पति प्रिन्स के बीच विवाद रहता था। पूजा के पिता नोवाहर ने बताया कि उसकी पुत्री को प्रिंस विवाह के बाद से ही मारता पीटता था तथा दहेज की मांग करता था। जिसे कई बार समझाया परंतु वह नहीं माना। पूजा उसे शराब पीने के लिए मना करती थी। जिस पर वह उसे प्रताड़ित करता था। इसी बात को लेकर हत्या की रात भी विवाद हुआ था। जिसके बाद उसने अपनी पत्नी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। पूजा के पिता नौबहार ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। जिस पर पुलिस ने अभियुक्त पति प्रिन्स को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश कर दिया है।
| पाठक संख्या |
