किरतपुर । गोवर्धन पूजा के लिए अपने खेत से गन्ना लेने गए युवक की बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई ।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कुछ समय बाद तक ज़ब युवक घर नहीं पंहुचा तो परिजनों ने युवक की तलाश जारी की तो रहागिरो से सुचना प्राप्त हुई की युवक रास्ते मे घायल अवस्था मे पाया गया।रहागिरो ने तुरंत युवक को नगर के सरकारी अस्पताल मे भर्ती कराया हालत गंभीर देख युवक को परिजनों ने मेरठ के एक अस्पताल मे भर्ती कराया जहा इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।
बुधवार की शाम को कसौर निवासी सत्यम (17) पुत्र बलराज अपने खेत से गोवर्धन पूजा के लिए गन्ना लेने के लिए निकला था। जब वह खेत से वापसी घर की ओर आ रहा था तो उसकी बाइक अनियंत्रित होकर शीशाम के पेड़ से जा टकराई।जिससे वह गंभीर रूप से घायल गया। काफी समय बीत जाने के बाद जब सत्यम घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को उसकी चिंता होने लगी ओर परिजन उसको ढूंढने के लिए खेत की ओर गए परंतु काफी समय भी जाने के बाद सत्यम का कुछ पता नहीं लगा। सत्यम के परिजनों को रहागिरो ने घटना की सुचना दी की गोविंदपुर की पुलिया के पास सत्यम घायल अवस्था में पाया गया। रहागिरो ने तुरंत सत्यम को किरतपुर के सामुदायिक स्वस्थ केंद्र मे भर्ती कराया जहा सत्यम की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सत्यम को हायर सेंटर रेफर किया। सत्यम के परिजन तुरंत किरतपुर पहुचे ओर तुरंत सत्यम को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां इलाज के दौरान सत्यम ने गुरुवार को दम तोड़ दिया। घटना की सुचना परिजनो को मिलने पर परिजनों मे कोहराम मच गया। ग्राम मे मातम का मोहोल हो गया। मृतक के शव को उसके निज निवास लाये जाने पर अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ इखट्टा हो गई ओर सबकी आँखे उसको देख नम दिखाई दी। बताया जा रहा है की सत्यम अपने घर का इकलौता वारिस था। उसकी माता ग्राम के गुरुकुल पब्लिक स्कूल मे अध्यापिका है व पिता मंडावर क्षेत्र के शिशु मंदिर मे आचार्य है।
| पाठक संख्या |
