क्रिकेट मैच के विवाद में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

बुधवार, 8 जुलाई 2026

क्रिकेट मैच के विवाद में चली गोली, युवक गंभीर रूप से घायल

Newsnetworkindia


किरतपुर। क्षेत्र के गांव मिठारी में क्रिकेट मैच के दौरान शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर बाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घर लौटते समय दो पक्षों के बीच दोबारा कहासुनी और मारपीट हुई, जिसके दौरान एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मिठारी में क्रिकेट मैच खेला जा रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामला उस समय शांत हो गया, लेकिन मैच समाप्त होने के बाद जब दोनों पक्ष घर लौट रहे थे, तब गांव डबसो के पास नहर पर फिर से आमना-सामना हो गया। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई।

आरोप है कि इसी दौरान आयुष पुत्र शैलेंद्र निवासी गांव मेहलकी,थाना कोतवाली देहात ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली रुपेंद्र पुत्र सुरेंद्र राठी (20 वर्ष) निवासी गांव बड़ी पैमार को जा लगी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां से चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया। बताया गया है कि घटना के समय रुपेंद्र के साथ आकाश और विवेक, दोनों निवासी बड़ी पैमार, भी मौजूद थे।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Total Characters
पाठक संख्या



PageHits