प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित गरीब का मकान ढहा, मलबे में दबकर बेटा घायल - NEWS NETWORK INDIA

Breaking

डिजिटल मीडीया जगत मे तेजी से प्रचारित हो रहे न्यूज नेटवर्क इंडिया (हिन्दी न्यूज बेव पोर्टल) के लिये जिला बिजनौर की सभी तहसीलो व नगरो से स्थानीय संवाददाताओ की आवश्यकता है। संपर्क करे - 8532889720, 9837912410

सोमवार, 27 जुलाई 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित गरीब का मकान ढहा, मलबे में दबकर बेटा घायल

Newsnetworkindia


स्योहारा । प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ न मिलने का आरोप लगाने वाले एक गरीब परिवार पर शुक्रवार की आधी रात उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब उनका जर्जर मकान अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

नगर के वार्ड संख्या-25 निवासी नंदराम सैनी ने आरोप लगाया कि उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए दो-तीन बार आवेदन किया, लेकिन नगर पालिका ने हर बार उन्हें अपात्र घोषित कर दिया। शुक्रवार देर रात उनके जर्जर मकान का लिंटर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर उनके पुत्र अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ित नंदराम सैनी का आरोप है कि उनके जैसे वास्तविक जरूरतमंद परिवार को योजना का लाभ नहीं मिला, जबकि वार्ड में एसी लगे मकानों, जीएसटी भरने वालों, दो मंजिला भवनों तथा नगर पालिका सीमा से बाहर रहने वाले लोगों को भी आवास योजना का लाभ दे दिया गया। उन्होंने इस पूरे मामले में नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हालचाल जाना और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

वहीं वार्ड-24 के सभासद विनोद तोमर एवं सतेंद्र सैनी ने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री आवास योजना के चयन में पूर्ण पारदर्शिता नहीं लाई जाएगी, तब तक ऐसे दर्दनाक हादसे होते रहेंगे। उन्होंने मांग की कि पात्र लाभार्थियों का निष्पक्ष सत्यापन कर वास्तविक जरूरतमंदों को प्राथमिकता के आधार पर योजना का लाभ दिया जाए।

यह घटना एक बार फिर सवाल खड़े करती है कि यदि योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक समय पर पहुंचे, तो शायद ऐसे हादसों को रोका जा सकता है।

Website
पाठक संख्या



Characters Total